550 ग्राम स्मैक मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 550 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
सद्दाम उर्फ सादा पुत्र कौशर वासी गाव घाटमपुर थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुंजपुरा करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पहले दो आरोपी अब्दुल कादिर व अन्नू को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्राथमिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया था कि उनके साथ इस नशा तस्करी के नेटवर्क में सद्दाम उर्फ सादा भी शामिल था।
पुलिस टीम ने प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सद्दाम उर्फ सादा को गिरफ्तार किया गया मामले आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।