पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सदर क्षेत्र के एक एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 

कर्ण पुत्र पूर्ण चंद वासी गाँव नलवीपार थाना कुंजपुरा जिला करनाल, व संजय पुत्र पूर्ण चंद वासी गांव नलवीपार थाना कुंजपुरा जिला करनाल रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से अफीम की तस्करी करते थे।

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।मामले में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ एवं अन्य संभावित खुलासों के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *