20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) सहित आरोपी गिरफ्तार
करनाल, दिनांक 05 जून 2026।
पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी भाग सिंह पुत्र सुखविंद्र निवासी गांव सौकड़ा,थाना तरावड़ी जिला करनाल को 20 ग्राम स्मैक व एक गाड़ी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना एवं संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) व साथ में एक गाड़ी भी बरामद की गई।
मामले में आरोपी के खिलाफ थाना तरावड़ी में मुकदमा नंबर 356 दिनांक 04/06/2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मामले में आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया है।