एक जून से प्रदेश में आयुर्वेदिक औषधि निर्माताओं के लिए औषधि पोर्टल लागू हो जाएगा
करनाल,30 मई (): हरियाणा आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार एचएसआईडीसी के साथ मिल कर आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं के लिए आयुर्वेदिक क्लस्टर बनाने पर विचार कर रही हैं। जल्द ही हरियाणा में इस तरह के क्लसटर विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में अपनी तरह की पहली आयुर्वेदिक यूनीवर्सिटी कुरुक्षेत्र में बनाई जा रही है। जिसका बजट 13 सौ करोड़ का रखा गया हैं। श्री वर्मा ने कहा कि हरियाणा में आयुर्वेदिक मित्र के साथ योग मित्र योजना शुरू की गई हैं। जिसके तरत योग करवाने वालेों को पंजाकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जून से प्रदेश में आयुर्वेदिक औषधि निर्माताओं के लिए औषधि पोर्टल लागू हो जाएगा। इसके बाद आुयर्वेदिक दवा निर्माण कंपनियों का कोई भी काम आफ लाइन नहीं होगा। प्रदेश में इस समय 1100 दवचा ानर्माता पंजीकृत हैं। वह आज करनाल में हरियाणा आयुर्वेदिक दवा निर्माता संघ द्वारा आयोजित औषधि निर्माता संघ द्वारा आयोजित औषधि पोर्टल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के लिए केंद्रीय लाइसैंसिंग आथर्टी मोहम्मद खालिद, हरियाणा में लाइसैंसिंग आथर्टी दिलीप मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आयुर्वेदिक दवा निर्माता शामिल हुए कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत हरियाणा आयुर्वेदिक दव निर्माता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप भारद्वाज , पवन भाटिया, गुलशन सेतिया, सुनीर भूषण,भरत गुप्ता, डा. प्रवीण छावड़ा, ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सतपाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप भारद्वाज ने कहा कि केद्र और राज्य सरकार द्वारा आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं के लिए काम किए जा रहे ळैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के आयुर्वेदिक दवा उद्योग का प्रदेश की जतीडीपी में बहुत बड़ा योगदान हैं। उन्होंने सभी से अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर केंद्रीय लाइसैंसिंग आथर्टी मोहम्मद खालिद, हरियाणा में लाइसैंसिंग आथर्टी दिलीप मिश्रा ने पाटर्ठल से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंनेस्लाइड के माध्यम से उपस्थित जनों को कुशलता से पोर्टल की तकनीक समझाई