जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 11ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलिंदर उर्फ सोनू पुत्र रतन लाल वासी वार्ड नं 5 गली नं 7 कट्टा बाग करनाल थाना सेक्टर 32-33 के रूप में हुई है।

इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में इससे पूर्व आरोपी का अन्य साथी विकास पुत्र सुदेश कुमार को काबू किया गया था।

आरोपी से गहन पूछताछ की गई दौराने पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस नशा तस्करी के मामले में उसका अन्य साथी सलिंदर उर्फ सोनू भी शामिल था। इसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस करनाल ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *