जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 08 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार उर्फ सैंसी पुत्र हरबंश निवासी गांव नलवीपार, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल के रूप में हुई है।

इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में इससे पूर्व आरोपी कर्ण पुत्र पूर्ण चंद तथा संजय पुत्र पूर्ण चंद, दोनों निवासी गांव नलवीपार, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस नशा तस्करी के मामले में सुरेश कुमार उर्फ सैंसी भी शामिल था। इसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है। जिला पुलिस करनाल ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *