पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के थाना घरौंडा की की टीम ने सहायक उप निरीक्षक निर्मल सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
प्रिंस पुत्र बरम सिंह वॉर्ड न.6 भोला कॉलोनी घरौंडा करनाल के रूप में हुई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना घरौंडा करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में पहले आरोपी अन्य साथी को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमे आरोपी प्रिंस पुत्र बरम सिंह भी शामिल था जिसे पुलिस टीम ने प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया मामले आरोपी से गहन पूछताछ कर आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।