आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल.32 बोर बरामद की गई है।
जिला पुलिस करनाल की सीआईए- 2 स्टाफ टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
सीआईए- 2 स्टाफ की टीम ने सहायक उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सिमरनजीत सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव खेड़ीसर्फली,थाना सदर जिला करनाल को टीम द्वारा चिड़ाव मोड, करनाल क्षेत्र से काबू किया गया।
पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 356 दिनांक 21/05/2026 को आर्म्स एक्ट की धाराओं तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ उक्त मामले अतिरिक्त पहले भी अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम ने आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।