करनाल, राम नाथ ठाकुर केंद्रीय कृषि मंत्री ने गांव काछवा स्थित ग्राम सचिवालय में आयोजित “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया और दूध उत्पादन, दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता तथा मक्खन बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
मंत्री ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे दुग्ध उत्पादन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कृषि और पशुपालन से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने तथा किसानों और पशुपालकों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।