देश में 16 करोड से अधिक पढ़े लिखे युवा बेरोजगार
हरियाणा में बाहरी की बजाए स्थानीय लोगों को रोजगार दें
प्रदेश के जाने माने अभिभाषक तथा करनाल से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने कहा है कि जो कुछ अयोध्या के राम मंदिर में हुआ उससे करोड़ों राम भक्तों कीआस्था को चौट पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम भक्तों की आस्था पर डांका डाला हैं। अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें जेन में पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी एक दल या एक संगठन के नहीं थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और यूपी के सीएम पर अभी भरोसा हैं। दंडित करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम ंमदिर के निर्माण का सपना हिंदू पांच सौ सालों से देख रहा था। लोगों ने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया। लोगों ने एक रुपया और एक शिला दी थी। राम लाला में मदिर में हर भारतीय का योगदान था। उन्होंने बात करते हुए कहा कि राम लनाला के प्रबंधन के लिए गठित न्यास में किसी एक दल की नहीं सभी की भागीदारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर न्यास को भंग कर इसका गठन नए सिरे से करना चाहिए। इसमें सभी की भागीदारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान के घर में जिन्होंने डांका डाला है भगवान उन्हें सजा देंगे। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद कुछ लोगों और संगठनों के चेहरे बेनकाव हुए हैं। एकसवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि देश में इस समय 16 करोड़ पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि देश में परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं। भर्तियां निरस्त हो रही हैंं। युवाओं में निराशा का आलम हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बाहरी लोगों को नौकरी मिल रही हें। हरियाणा के युवा बेराजगार हैं। एचपीएससी और हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग घांधिलीयों का अड्डा बन चुका हैं। जिन्हें इन निकायों की जिम्मेदारी दीळैं वह इसका प्रबंधन करने में विफल रहे हैं। सरकार को श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।