करनाल, दिनांक 26 मई 2026।
जिला पुलिस करनाल की सीआईए-2 स्टाफ टीम ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सहायक उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल पुत्र सुभाष राणा निवासी गांव साभली,जिला करनाल को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पहले आरोपी सिमरनजीत सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव खेड़ी सरफली,थाना सदर, जिला करनाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 356 दिनांक 21 मई 2026 को थाना सदर करनाल में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी सिमरनजीत को विधि अनुसार गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया था, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सिमरनजीत अवैध हथियार अपने साथी राहुल से खरीदकर लाया था।
प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को रेलवे रोड स्थित चमन गार्डन के नजदीक से गिरफ्तार किया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।