रागी ढाडी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे,गुरु का अटूट लंगर बरता जाएगा
करनाल, 09 जून (): सिखों के गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व 18 जून को डेरा कारसेवा में धार्मिक कार्यक्रमों तथा गुरमत समागम के साथ मनाया जाएगा। शहीदी पर्व गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी डेरा कारसेवा करनाल द्वारा पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह डेरा प्रमुख डेरा कारसेवा के विषेष सहयोग से मनाया जाएगा। यह जानकारी गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव स. इंद्रपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहीदी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंद्रर सिंह ने की।
इस अवसर पर रतन सिंह गुरपाल सिंह डोनी हरमीत सिंह हैप्पी, तथा तेजेंद्र सिंह डोनी मौजूद थे। स. इंद्रपाल सिंह डोनी ने बताया कि 18 जून को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा सायं साढ़े छह बजे से रात साढ़े दस बजे तक गुरमति समागम होगा। इस अवसर पर रागी ढाडी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर भाई गुरुदित्त सिंह हजूरी रागी श्रभ् दरबवार साहिब अमृतसर साहिब, गुरप्रीत सिंह हूजरी रागी पौंटा साहिब,भाई मंजी साहिब गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, भाई गुरुसेवक सिंह हजूरी रागी श्री सिंह सभा गुरुद्वारा माडलटाउन, बलविंदर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा मंजी साहिब, भाई गुलाब सिंह गुरुद्वारा शहीदी बाबा दीप सिंह द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर नितनैम एव पाठ हरह रसि साहिबभाई मंजूर सिंह तथा भाई गुरप्रीत सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरता जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर संगत से हाजरी लगाने की अपील की।