गुरुू साहिब अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व डेरा कारसेवा गुरुद्वारे में मना
रागी ढाडी जत्थों ने गुरु की महिमा के साथ गुरु की शहादत का किया बखान
गुरु का अटूट लंगर बरता गया
करनाल, 18 जून ():सिखों के गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व 18 जून को डेरा कारसेवा में धार्मिक कार्यक्रमों तथा गुरमत समागम के साथ मनाया गया। शहीदी पर्व गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी डेरा कारसेवा करनाल द्वारा पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह डेरा प्रमुख डेरा कारसेवा के विषेष सहयोग से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया। दूरदराज से आरए रागी ढाडी तथा कीर्तन जत्थों ने गुरु की महिमा के साथ गुरु अर्जुन दीेव जी की शहादत का बखान किया। यह जानकारी गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव स. इंद्रपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहीदी पर्व पर मत्था टेकने के लिए विधायक जगामेहन आनंद, पार्षद संकल्प भंडारी भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर पूर्व पार्रूा गिन्नी तथा समाज के प्रबुद्ध जन पहुंचे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स. इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा सायं साढ़े छह बजे से रात साढ़े दस बजे तक गुरमति समागम हुआ । इस अवसर पर भाई गुरुदित्त सिंह हजूरी रागी श्री दरवार साहिब अमृतसर साहिब, गुरप्रीत सिंह हूजरी रागी पौंटा साहिब,भाई मंजी साहिब गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, भाई गुरुसेवक सिंह हजूरी रागी श्री सिंह सभा गुरुद्वारा माडल टाउन, बलविंदर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा मंजी साहिब, भाई गुलाब सिंह गुरुद्वारा शहीदी बाबा दीप सिंह द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया । इस अवसर पर नितनैम एव पाठ हरह रसि साहिबभाई मंजूर सिंह तथा भाई गुरप्रीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरता गयरा। इस अवसर पर गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंद्रर सिंह, महासचिव इंद्रपाल सिंह, रतन सिंह, हरमीत हैप्पी, गुरपाल सिंह डोनी जसविंद्रर सिंह डिम्पी सहित तमाम जन मौजूद थे।