जानी मानी समाजसेवी तथा शिक्षाविद श्रीमती गौतम जैन को अग्रवाल समाज की दो बड़ी संस्थाओं ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती जैन को इंटरनैशनल अग्रवाल महिला सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। उनके अनुभवों और सेवा को दे,खते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला फरमानिया ने उन्हें हरियाणा प्रदेश की जिम्मेदारी दी हैं। इसके अलावा उन्हें अग्रवाल समाज की अग्रणीय संस्था अग्र मठ का हरियाणा का महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। उन्हें यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गर्ग तथा प्रदेाअध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवान ने उनके लंबे समाजसेवा के अनुभव को देखते हुए दी हैं।
श्रीमती गौतम जैन जैन समाज अग्रवाल समाज , रोटरी क्लब जैसी कई संस्थाओं के साथ जुडंी हुई हैं। वह करनाल की जानीमानी समाजविका के साथ शिक्षाविद भी हैंं। पिछले वर्ष वह रोटरी क्लब की अध्यक्ष थीं। वह जैन गल्र्स स्कूल की लंबे समय तक प्राचार्य भी रहीं। इसके अलरावा व कई शिक्षण संस्थानों में अध्यापन का काम कर चुकी हैं। उन्हें इन नियुक्तियों पर समाज के प्रबुद्धजनों ने बधाई दी हैं।