सीएचडी सिटी में एक मकान के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ कर आग लगा दी। कार में आगे लगने की सूचना उनके पड़सियों ने दी। कार के मालिक ने दीपक नाहल ने बताया कि इसा घटनाक्रम के पीछे उन्हें पत्नी मानिका चावला, साले कपिल और साड़ू साहिल सेठी व उनकी पत्नी की बहन शालिनी के लिप्त होने का शक हैं। पुलिस ने शिकायतज दजै कर जांच श्सुरू कर दी हैं। पुलिस को दीपक निवासी सीएचडी सिटी ने बताया कि उनके माता पिता के घर के बाहर सीएचडी सिटी में 27 जून को घर के बाहर उनकी कार खड़ी हुई थी। तभी उनके फोन पर उनके साले कपिल का फोन आया। जिसको उन्होंने रिसीव नहीं किया। उसके बाद कुछ लोगों ने उनकी कार में तोड़ फोड़ की। और उसमें आगे लगा दी। इसकी सूचना उन्हें उनके पड़ौसी कुलदीप ने दी। उसके बाद कार में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों के साथ उनके ससुराल बालों ने मारपीट की। जिसकी सूचना पुलिस के दी। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास पत्नी मानिका चावला, साले कपिल और साड़ू साहिल सेठी व उनकी पत्नी की बहन शालिनी को घूमते हुए देखा गया। उन्होंने पुलिस से इस मामले में छानवीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं।