चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से चोरीशुदा गैस सिलेंडर व इनवर्टर बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंजपुरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कुंजपुरा की टीम ने मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन पुत्र राजा राम, बलविंदर पुत्र दीवान सिंह, बलविंदर पुत्र जगिंदर तथा कमलजीत पुत्र हुकम सिंह, सभी निवासी गांव नेवल, जिला करनाल के रूप में हुई है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि दिनांक 13 जून 2026 की रात आरोपियों ने कुलबीर कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान से गैस सिलेंडर एवं इनवर्टर चोरी कर लिया था। घटना की सूचना मिलने पर थाना कुंजपुरा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरीशुदा एक गैस सिलेंडर तथा एक इनवर्टर बरामद किया गया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।