चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल व ई रिक्शा बरामद।
जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम,इंचार्ज निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में, दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र रणजीत निवासी शास्त्री नगर थाना रामनगर ,करनाल के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल व ई रिक्शा बरामद की गई हैं। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि वह पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर काबू किया गया। इस संबंध में थाना शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अन्य मामले थाना सिविल लाइन करनाल में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।