चोरी के मामले में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 

एक आरोपी काबू

दो मोटरसाइकिलें बरामद, कई मामलों का खुलासा

करनाल, दिनांक 06 जून 2026।

जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में, दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पीरत्यू उर्फ प्रभु पुत्र सतीश कुमार उर्फ बिल्लू, निवासी गांव सिंघपुरा, वार्ड नंबर 9, मकान नंबर 407, तहसील सफीदों, थाना सदर सफीदों, जिला जींद के रूप में हुई है।पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है तथा वह पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी को मुखबिर खास की सूचना पर सेक्टर-16 टी-प्वाइंट से विधिवत गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना शहर करनाल में दर्ज मुकदमा नंबर 333 दिनांक 21/05/2026, धारा 303, 317(2), 238(सी) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अन्य मामले मुकदमा नंबर 122 दिनांक 22/05/2026, धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना बुटाना करनाल में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।