अहिल्याबाई होलकर कौशल विकास केंद्र में हुआ कार्यक्रम
करनाल, 30 जून ( ):अहिल्याबाई होलकर कौशल विकास केंद्र सेक्टर 14 करनाल में कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रही छात्राओं का एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें लगभग 20 छात्रों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में छात्राओं को करियर काउंसलिंग, उद्यमिता व डिजिटाइजेशन विषयों पर जानकारी दी गई। इन विषयों पर बौद्धिक श्री दुलीचंद जी, प्रिंसिपल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेखूपुर सुहाना व श्री प्रदीप कश्यप जी, डायरेक्टर, एकलव्य कंप्यूटर अकैडमी आईटीआई चौक, करनाल द्वारा लिया गया। छात्राओं के साथ प्रश्न-उत्तर सैशन भी रखा गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कंप्यूटर टीचर, श्रीमती पूजा राजपाल जी, केंद्र प्रमुख श्री प्रवेश अग्रवाल जी, देवेंद्र अरोड़ा जी, श्री प्रेम ढींगरा जी, श्री के के पाहवा जी, पूर्ण कालिक श्री भजनलाल जी व श्री कार्तिक जी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे