जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 325 ग्राम चूरा पोस्त, 405 ग्राम अफीम तथा 11 ग्राम स्मैक बरामद की है। एक मामले में वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पहला मामला:

सीआईए 1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक रोहित कुमार की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव झांसरान, जिला रूपनगर (रोपड़), पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 325 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।

दूसरा मामला:

सीआईए-2 की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए आरोपी मदनलाल पुत्र जयपाल निवासी गांव शेरगंज, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 405 ग्राम अफीम बरामद की गई।

तीसरा मामला:

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास पुत्र सुदेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-1, शिव कॉलोनी, घरौंदा, जिला करनाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *