उप पुलिस अधीक्षक ने उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

पुलिस विभाग में अपनी बेहतरीन एवं सराहनीय सेवाएं देने के उपरांत जिला पुलिस करनाल के पुलिस कर्मचारी आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल, कार्यालय पुलिस अधीक्षक करनाल में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार (एच.पी.एस),करनाल, उप पुलिस अधीक्षक राखी विश्वकर्मा (एच.पी.एस),व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार है—

1. निरीक्षक श्री रमेश चंद (1250/KNL) पुत्र स्व.श्री धूप सिंह निवासी जिला कैथल। दिनांक 29 सितंबर 1989 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। उन्होंने 36 वर्ष 9 महीने पुलिस विभाग में रहकर देश में प्रदेश की सेवा की। सेवा अवधि के दौरान इन्हें कुल 22 रिवॉर्ड प्राप्त हुए।

2. निरीक्षक श्री दिलबाग सिंह (573/KNL) पुत्र स्व श्री अजीत सिंह,निवासी गांव फुरलक जिला करनाल। दिनांक 13 अक्तूबर 1989 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए।इन्होंने 36 वर्ष 09 महीने तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं।सेवा अवधि में इन्हें कुल 56 रिवॉर्ड प्राप्त हुए।

जिला पुलिस करनाल द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें विदाई दी गई।