65 टीबी  मरीजों को पौष्टिक आहार किट प्रदान की

हैल्थ चैकअप कैंप में पचास से अधिक मरीजों की सेहत जांची

स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ नागरिक आयाम के चिकित्सक विंग द्वारा आज चांद सराय में सिथत डकौत धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिवर के साथ टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार वितरण किट वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पचास से अधिक लोगों को सेहत का परीक्षण किया। इस अवसर पर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर 65 टी बी मरीजों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड फार्मासिस्ट मधु सूदन जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मथूथ फाइनैंस के सीनियर अधिकारी राकेश मलिक ने की। इस अवसर पर डा. कृष्ण चावला, डा. ओपी गोगया, सतीश चावला सुरेश पुरी, प्रितपाल मदान,

डा. आर्जव शर्मा, नरेश चावला, देवेंद्र अरोड़ा मौजूद थे। इस अवसर पर सुरेश पुरी ने बताया कि अब तक 453 टीबी मरीजों को किट दी जा चुकी है। वहीं पर प्रति रविवार को लगने वाले हैलथ चैँकअप कैंप में 1300 मरीजों को फायदा मिल चुका हैं। अगेल महीने इस कैंप को लगे हुए एक साल हो जाएगा। इस अवसर पर सतीश चावला ने बताया कि इस वस्ती में निशुल्क कैंप का फायदा समाज के निचले तबके को मिल रहा हैं। टीबी मरीजों को भी सेवा का फायदा मिला है। कार्यक्रम में स्वदेशी औश्र स्वावलंबन की भी जानकारी दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *