जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाते हुए थाना निसिंग पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना निसिंग की टीम ने तार चोरी की घटनाओं में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा 8 किलो 500 ग्राम तांबा बरामद किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दिनांक 08 मई 2026 को थाना निसिंग में मुकदमा नंबर 122, धारा 303, 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर मुख्य सिपाही पवन कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड निसिंग क्षेत्र से तीन आरोपियों को काबू किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार पुत्र सूरजभान, प्रदीप पुत्र प्यारे लाल निवासी गांव सांच जिला कैथल तथा सोनू पुत्र राममूर्ति निवासी निसिंग करनाल के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 8 किलो 500 ग्राम तांबा बरामद किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशा करने के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
मामले में आज तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी
चोरीशुदा 8 किलो 500 ग्राम तांबा बरामद