करनाल, दिनांक 26 मई 2026।

जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधी गतिविधियों की रोकथाम के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत शाम सीआईए-3 की टीम ने अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई सीआईए-3 की टीम द्वारा सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने थाना शहर करनाल क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी धर्मवीर पुत्र लाली राम निवासी माता वाली गामड़ी करनाल, जसप्रीत सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी सेक्टर-13 करनाल तथा लाड़ी पुत्र कश्मीर निवासी फुसगढ़ करनाल को काबू किया।

पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सट्टा राशि के रूप में कुल 3 हजार 190 रुपये नकद बरामद किए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त आरोपी पर्चियों पर नंबर लगाकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ थाना शहर करनाल में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।