जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 टीम ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्य सिपाही मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी राजेंद्र पुत्र बंटू राम निवासी शुगर मिल कॉलोनी, वार्ड नंबर-8, करनाल रोड, कैथल को जिला कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी की रकम में से 10 हजार रुपए बरामद किए गए। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को पुन माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि थाना इन्द्री में शिकायतकर्ता की शिकायत पर 18 जून 2026 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी गढ़ी बीरबल रोड, गुड़ा मोड़ के पास स्थित मोटर मैकेनिक की दुकान का अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान से ट्यूबवेल मोटर अन्य सामान चोरी कर लिया।
शिकायत के आधार पर थाना इन्द्री में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान सीआईए-1 टीम ने अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजेंद्र को इस मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा चोरी हुए शेष सामान की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।