जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराध एवं चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना असंध की टीम द्वारा मुख्य सिपाही सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

सिपाही सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष पुत्र सुरेश व साहिल पुत्र प्रकाश निवासी गांव राहरा करनाल के रूप में हुई है।

 पुलिस टीम ने आरोपीयो को गांव अरडाना बस स्टैंड से काबू किया। तलाशी एवं पूछताछ के दौरान आरोपियो के कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ थाना असंध करनाल में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपीयो ने खुलासा किया कि उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 26 जून 2026 की रात को गांव राहरा से चोरी कर घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस टीम को आरोपियो की गतिविधियों संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।