जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही सुखमहेंदर की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रोहित सैनी पुत्र नानकचंद सैनी निवासी डायरी महौला, तरावड़ी, जिला करनाल को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना तरावड़ी में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 17 अगस्त 2025 को तरावड़ी की गोल मार्केट से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।

आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *