दुपहिया वाहन चोरी मामलों में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई, आरोपी काबू, चोरीशुदा दो मोटरसाइकिल बरामद
करनाल, दिनांक 05 जून 2026।
जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम इंचार्ज निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव कुमार पुत्र राजबीर निवासी बुढेड़ा, थाना निगदू, जिला करनाल के रूप में हुई है। पूछताछ एवं सबूतों के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को रिंग रोड बाईपास,नेवल पुल के पास से सबूत काबिले गुजरने पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। मामले में
आरोपी को थाना कुंजपुरा करनाल में दर्ज मुकदमा नंबर 192 दिनांक 31/05/2026 धारा 305 317(2), 3(5)बीएनएस व तथा मुकदमा नंबर 59 दिनांक 27/02/2022 धारा 379, 411 आईपीसी थाना निगदु के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा थाना कुंजपुरा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल तथा थाना निगदु करनाल के क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।