अखिल भारतीय जनसंघ ने मनाई भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
अखिल भारतीय जनसंघ के तत्वावधान में भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष स्व0 डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पूर्ति समारोह और 126वीं जयंती की पूर्व संध्या पर समारोह कंस्टीटूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली में राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व राज्य सभा सांसद श्री प्रफुल गोराडिय़ा जी के सानिध्य में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ0 भारत भूषण पाण्डेय जी की अध्यक्षता में डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्व0 पंडित दीन दयाल उपाध्याय, स्व0 प्रो0 बलराज मधोक जी और भारत माता का चित्रों के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर आयोजित किया गया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और स्वागताध्यक्ष श्री प्रमोद सोती ने बताया कि इस समारोह को सफल बनाने में असम प्रदेश के अध्यक्ष श्री रुगेश्वर खंडवाल जी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय सरंक्षक प्रफुल गोरडिय़ा जी ने जनसंघ से साथ जुडी पुरानी यादों को साझा किया और विश्वास व्यक्त किया किजिस प्रकार जनसंघ संघर्षो के निकल कर सफलता कि और बढ़ा उसी प्रकार आने वाले दिनों में जनसंघ आचार्य डॉ0 भारत भूषण पाण्डेय जी के नेतृत्व में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 भारत भूषण पाण्डेय जी ने अपनी अध्यक्षीय भाषण में डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चिंतन पर सारगर्भित व्याख्या की और कहा वो इतने महान चिंतक और व्यक्तित्व तथा राष्ट्र भक्त थे कि उन्होंने सुविधायुक्त जीवन के होने के बावजूद देश की एकता, अखंडता और एक राष्ट्र एक प्रधान, जम्मू कश्मीर तथा बंगाल को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस समारोह में केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा विभिन्न प्रदेश से आए अध्यक्षो और प्रतिनिधियों ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बारे में और अपनी-अपनी प्रदेशों की गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्व श्री एम0 सुधाकर चौधरी, श्रीमती रजनी दूबे, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश कौल गुरखा, राष्ट्रीय सचिव सर्व श्री बी0 के0 रमना रेड्डी, श्री जगदीश शास्त्री, कोषाध्यक्ष श्री अनिल शिवचरण शर्मा जी, वरिष्ठ विचारक डॉ0 रामेश्वर मिश्र पंकज जी, गुजरात से श्री भरत भाई गोढानिया, तमिलनाडु अध्यक्ष श्री संगु कृष्णन, वैद्य मोहन मठपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री रवि श्रीवास, श्री रुगेश्वर खंडवाल, श्री राम प्रकाश पाण्डेय, आंध्र प्रदेश अध्यक्ष श्री सी0 ऐस0 राव,महासचिव श्री पी0 बाबू राजेंद्र प्रसाद, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप पाण्डेय, हरियाणा से श्री अश्वनी दत्ता, श्री संजय गौड़, श्रीमती रानी देवी, श्री अशीश जगपाल, राजस्थान से मुकेश कुमार, बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रभारी श्री जगनिवास अय्यर, तेलंगाना के संयोजक श्री लाला जी बलराम, पश्चिमी बंगाल से हिरणम्य मेत्रीय, श्री उपेंद्र गुप्ता, श्री प्रेम शंकर शर्मा, श्री रवि किरण, श्री जितेंद्र दूबे, श्री राघवेंद्र पाण्डेय, श्री सचिन द्ववेदी, श्री दीपक गुप्ता, गुजरात प्रदेश महामंत्री श्री मुकेश भाई पटेल, श्री अजय भल्ला जी, श्री कुलदीप भारद्वाज, श्री सुदेश भारद्वाज, श्री गजेंद्र शर्मा, श्री नरेश कुमार शर्मा, श्री देवेश अग्निहोत्री, श्री मनोज शर्मा, श्री ललित शर्मा श्री त्रिभुवनेश शर्मा, श्री करुणा शंकर त्रिवेदी, श्री आदित्य शर्मा, सुश्री मोनिका राठौर, पुनिता भट्ट, शांता शर्मा, मंजू शर्मा, श्री दिलीप जेटली, श्री जितेंद्र शर्मा, श्री सलील कपूर, बदरपुर से श्री नरेश शर्मा, आदि सहित अन्य गणमान्य विभूतियाँ उपस्थित रहीं। मंच संचालन श्री प्रमोद सोती द्वारा किया गया। जलपान से साथ समारोह सम्पन्न हुआ।