हरियाणा में श्रवण विकलांग केंद्रों की चेयरपर्सन मेघा भंडारी ने किया कंप्यूटर शिक्षण का उद्घाटन
अहिल्या वाई होल्कर कौशल विकास केंद्र में युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्यक्रम शुरू
करनाल, 26 मई ():स्वाबलंबी भारत अभियान करनाल तथा स्वर्णिम भारत फाउंउेशन द्वारा करनाल में श्रीमती अहिल्या वाई होल्कर कौशल विकास केंद्र संचालित किया जा रहा हैं। इस केंद्र द्वारा युवाओं और किशोरों के लिए कंप्यूटर एवं डिजिटल स्किल्स के तहत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आज शुरू किए गए। आज केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा में श्रवण विकलांग केंद्रों की चेयरपर्सन मेघा भंडारी थीं। कार्यक्रम में पार्षद संकल्प भंडारी थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेघाभंडारी ने कहा कि युवाओं को आज कंप्यूटर की नोलेज होना जरुरी हैं। उन्होंने कहा कि खास तौर पर सरकार के सहयोग से इस तरह के केंद्र लोगों को रोजगासर दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत सुरेश पुरी, प्रवेश अग्रवाल मीनू चावला ने किया। केंद्र में तीस वालिकाओं ने प्रवेश लिया हैं। इसके माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर और एआई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। जानकारी देते हुए केंद के प्रभारी प्रवेश अग्रवाल देवेंंद्र अरोड़ा तथा सुरेश पुरी ने बताया कि बताया कि इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। । इसके तहत हरियाणा स्टेट सर्टीफिकेट विंडो इफोर्मेशन टैक्नोलोजी द्वारा संचालित कोर्स के तहत आई टी लिट्रेसी, कोर्स विंडो इंटरनेट वर्डएण्क्सेल, पावर प्वांइट,तथा टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। । इस कोर्स की अवधि तीन माह रहेगी। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को एचकेसीएल तथा टैक्नीकल एजूकेशन आफ हरियाणा तथा स्वालंबी भारत अभियान का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। दूसरा कोर्स कंप्यूटर एवं डिजिटल स्किल्स वाकेशनल कोर्स का प्रशिक्षण से शुरू हुआ हैं। इसकी अवधि 36 दिन की रखी गई हैं। यह प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दिया जाएगा। यह कोर्स 25 मई से शुरू होगा। इसमें प्रमाणपत्र स्वाबलंबी भारत अभियान तथा स्वर्णिम भारत फाउंउेशन द्वारा दिया जाएगा। अहिल्यावाई होल्कर कौशल विकास केंद्र सैक्टर 14 व्यूटी एवं नैल वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों में अनुभवी प्रशिक्षकों को हायर किया गया हैं। इन कोर्सों में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवी और वारहवीं रखी गई हैं। इसके लिए आवेदक की उम्र 15 वर्ष से अधिक होना चाहिए। इस अवसर पर देवेंद्र अरोड़ा, सुरेश पुरी, प्रदीप कश्यप, प्रेम ढींगड़ा, के केपाहवा, दुलीचंद, प्रवेश पुरी, विकास महंत, मीनू चावला, सतीश कुकरेजा,भजन लाल, शिल्पा शर्मा उपस्थित थे।