हरियाणा एस एस जैन महासभा के लीगल एडवाइजर पद पर करनाल के सामाजसेवी तथा एसएस जैन सभा हनुमान गली के महामंत्री नवीन जैन एडवोकेट को नियुक्त किया हैं। करनाल से ही राजन जैन को महासभा का उपाध्यक्ष बनाया है।
पिछले दिनों हरियाणा एसएस जैन महासभा के करनाल में चुनाव हुए थे। इसमें विरेंद्र जैन को प्रधान बनाया था। महसभा के प्रधान विरेंद्र जैन ने कार्यकािरण की पिछले दिनों घोषणा की थी। जिसमें करनाल के नवीन जैन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। नवीन जैन शहर की कई संस्थाओं से जुडे हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश और देश की कई सामाजिक धार्मिक और अन्य संसथाओं में सक्रियता से जुडे हुए हैं। नवीन जैन के मनोनयन पर समाज के लोगों ने हर्ष जताया हैं।