1933 अथवा 90508-91508 पर दें नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं, नशा छोडो आगे बढ़ो

करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार IPS के दिशानिर्देशों एवं पुलिस उप-महानिरिक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा IPS जी के मार्गदर्शन में करनाल में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तरावडी में किया गया। संस्थान के अनुदेशक अनूप भारद्वाज के नेतृत्व में संस्थान के अनुदेशकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। उच्चाधिकारियों के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे हुए थे।

ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तार से समझाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई।