देश में सभी को 2047 तक बीमा के अंतर्गत लाया जाएगा: वर्मा

भारत सरकार के उपक्रम द्वारा इंश्योरेंस फॉर ऑल 2047  अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीमा ट्रिनिटी बीमा सुगम, बीमा विस्तार एवं बीमा वाहक योजनाओं के उद्देश्यों तथा आमजन तक बीमा सेवाओं की पहुँच बढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में  वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राहुल वर्मा , प्रशासनिक अधिकारी, शुभम भाटिया प्रशासनिक अधिकारी मार्केटिंग विजय, बिजनेस एसोसिएट अरुण शर्मा), जे.के. शर्मा सर्वेयर एवं लॉस असेसर,  वीरेंद्र कुमार सर्वेयर, अमित कुंडू (क्लेम हब प्रभारी), नरेंद्र कुमार टाई-अप क्लेम विभाग तथा श्रीमती मीना अंडरराइटिंग विभाग ने सहभागिता की। इस अवसर पर राहुल वर्मा ने जानकारी दी कि कंपनी द्वारा मार्केटिंग फोर्स आईआरडीए एजेंट्स की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है तथा इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू, प्रशिक्षण, परीक्षा एवं आईआरडीए लाइसेंसिंग प्रक्रिया सम्मिलित रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं तथा पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित पते पर प्रशासनिक अधिकारी, नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय में जमा कर सकते हैं। वर्मा ने कहा कि यह युवाओं एवं इच्छुक व्यक्तियों के लिए भारत सरकार के उपक्रम के साथ जुडक़र स्वरोजगार एवं आय अर्जित करने का सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थी तुरंत कंपनी से जुडक़र अपनी स्वतंत्र आय प्रारम्भ कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय समय में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, बिजनेस ऑफिस, करनाल से संपर्क किया जा सकता है।