आज पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल अशोक कुमार (भा.पु.से.)द्वारा जिला पुलिस लाइन करनाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक करनाल नरेंद्र बिजारणिया तथा पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान करनाल जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए विभिन्न मादक पदार्थों जैसे चूरापोस्त, गांजा, चरस, स्मैक, सुल्फा, सिरप, कैप्सूल, नशीली गोलियां, अफीम मिक्सचर, इनटॉक्सिकेंट पाउडर व हेरोइन आदि को मालखाना रजिस्टर के अनुसार चेक किया गया।

जिला पुलिस करनाल द्वारा जून 2026 तक माननीय न्यायालय से फैसला हो चुके कुल 32 मामलों में 218 किलोग्राम 790 ग्राम 821 मिलीग्राम मादक पदार्थ, 488 कैप्सूल तथा 560 नशीली गोलियां शामिल हैं। इन सभी जब्त मादक पदार्थों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में तथा ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में इन मादक पदार्थों को जिला पुलिस लाइन करनाल में सुरक्षित स्थान पर सील कर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिए कि कमेटी की निगरानी में शीघ्र ही इन मादक पदार्थों का नियमानुसार निपटान बजीदा स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *