अल्फा सिटी में पौध रोपण कर मनाया वन महोत्सव

जाने माने उद्योगपति तथा सागा म्यूजिक के संस्थापक गुरवख्श मनचंदा ने कहा है कि पौध प्राण वायु वाहक होते हैं। कम से कम एक पौध प्रति वर्ष जरूर लगाना चाहिए। पौध लगासने से जलवायू तो शुद्ध होती ही है साथ हीं स्वस्थ्य भी वेहतर रहता हैं। वह आल अल्फा सिटी में अरायौजित पौध रोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर तीन सौ से अधिक पौध लगाए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन विरसा फार एवर चेरिअेबुल ट्रस्ट स्वदेशी जागरण मंच, प्रधानमंत्री स्वावलंबी अभियान,अल्फा सिटी रेजीडेशियल वेफेयर , नव चेतना मंच द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आगाज गुरुद्वारा परिसर में पौध लगा कर किया गया। इस अवसर पर फलदार पौधे लगाए गए। लगभग अढ़ाई सौ से अधिक पौधे लगाए गए। यह अल्फा सिटी में तीसरा आयोजन रहा। कार्यक्रम में गुरुवख्श मनचंदा, सुरेंद्र गोयल, सुरेश पुरी डा. सुरेश कर्नल पी.एस विंद्रा आर्जव शर्मा, श्राुति काम्बोज, देवेंद्र अरोड़ा,भुषण गोयल, प्रेम ढींगड़ा, अशोक दुआ, मंजू महाजन, आर्जव शर्मा कपिवल मदान, अल्फा सिटी रेजीडेशियल वेफेयर एसोसएिशन के प्रधान तथा पदाधिकारी मौजूद थे।