महिलाओं में घटती फर्टीलिटी के पीछे भी जंक फूड का बढ़ता प्रचलन: अंशुल
देर से मां बनने का प्रचलन महिलाओं की सेहत को खतरे में डाल रही हैं
करनाल, 04 जून ():करनाल के नैत्रपाल रावल अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अंशुल रोढ़वंशी ने कहा है कि इन दिनों महिलाओं में होने वाली बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बढ़ती उम्र में मां बनने के साथ लाइफ स्टाइल में बदलाव प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों हार्मोन का असंतुलन के कारएा बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि नार्मल डिलीवरी की जगह सिजेरियन डिलीवरी के पीछे महिलाओं का फिजीकल वर्क कम करना भी कारण हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं में मोवाइल देखने की बढ़ती लत भी उनमे बीमारियों का कारण बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं में घटती फर्टीलिटी के पीछे भी जंक फूड का बढ़ता प्रचलन आर स्क्रीन पर अधिक समय बिताना रहा हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों पीसीओडी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। अधिक बढ़ती उम्र मे शादी और देर से मां बनने का प्रचलन महिलाओं की सेहत को खतरे में डाल रही हैं। उन्हांने कहा कि महिलाओं को गर्भावसथा के समय कम से कम टीबी देखना चाहिए। मोबाइल का भी प्रयोग कम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि समाज में बदलाव लाना जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने रोहतक पीजीआई से एमबीबीएस की। उसके बाद उन्होंने लखनऊ से एमडी किया। वह नौ सालों से परामर्षदाता के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अज स्वासथ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज समाज में बछलती लाइफ स्टाइल भी स्वस्थ्य जीवन की राह में चुनौति बनी हुई हैं।