चांद सराय की डाकौत बस्ती के शनि मंदिर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित

चांद सराय की डाकौत बस्ती के शनि मंदिर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित
करनाल,  04 जून (): इलाज के साथ दुआ की भी जरूरत होती हैं। किसी भी बीमारी का मुकाबला करने के लिए पौष्टिक आहार देना जरूरी हैं। आज समाज में बचत और स्वदेशी के साथ स्वालंबन का भाव जगाना जरूरी हैं। यह बात स्वदेशी जागरण मंच के पूर्णकालिक कार्यकर्तओं के राष्ट्रीय पालक सतीश चावला ने कही। वह स्वदेशी जागरण मंच के वहिरष्ठ नागरिक आयाम के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार किट वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम चांद सराय की डाकौत बस्ती के शनि मंदिर धर्मशाला में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पिछले नौ माह से आयोजित किया जा रहा हैं। अब तक तीन सौ पैंतीलीस पौष्टिक आहार किट वितरित की जा चुकी हैं। यह कार्यक्रम जिला स्वस्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा हैं। स्वदेशी जागरण मंच के वहिरष्ठ नागरिक आयाम के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को चिकित्या शिविर का आयोजन किया जाता हैं। इसमें मरीजों को दवा निशुल्क प्रदान की जाती हैं। इस अवसर पर स्वासथ्य विभाग की तरफ से डा. सिम्मी अग्रवाल के साथ नीरू सेतिया तथा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। इस अचवयर पर टीबी मरीजों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुरेश पुरी, प्रवेश अग्रवाल, डा. पीपी अग्रवाल, इंदर खुराना,सुभाष गुप्ता, नरेश चावला, आर के शर्मा, चिंरजीत बधवा, डा. ओपी गोगिया, दिनेश गर्ग, प्रदीप चौधरी, भजन लाल, दिनेश छावड़ा मौजूद थे।