साढ़े तीन सौ से अधिके बेटियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाएं

साइवर क्राइम के साथ स्वास्थ्स को लेकर भी दी गई जानकारी

आज के दौर में जिस तरह से अपहरण बलात्कार छेड़ छाड़ के साथ महिलाओं से संबधित अपराध बढ़ रहे है। उससे महिलाओं को बचानें के लिए   सेवा श्री आश्रम परिसर में सेवा भारती के समर्थ किशोरी आयाम द्वारा बेटियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाने के साथ साइवर क्राइम से बचाने के लिए समर्थ किशोरी प्रशिक्षण कार्यक्रम  आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में जहां एक तरफ इंटरनैशन ताइक्वांडो कोच सतीश राणा की टीम ने साढ़े तीन सौ बेटियों को आत्म रक्षा के गुरु सिखाने के टिप्स दिए। वहीं पर साइवर थाने के इंंचार्ज ने साइवर क्राइम से बचाने के लिए जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, आपदा प्रबंधन तथा जीवनोपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह प्रीतम जी मुख्य वक्ता थे। समापन सत्र में सेवा भारती के प्रातंीय संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार जी थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करनाल के विधायक जगमोहन आनन्द तथा विश्ष्टि अतिथि रेणुबाला गुप्ता, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रिेजा, राज्य श्रवण विकलांग केंद्र की चेयरपर्सन मेघा भंडारी रहे। । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह प्रीतम जी ने कहार कि बेटियों को अपना रोल आफ मोडल जीजा वाई महारानी लक्ष्मी बाई, जीजा वाई, रानी अहिल्या वाई, माता गूजरी देवी जैसी वीरांगनाओं को बनाना चाहिए। उन्होंने बेटियों से अपील की वह प्रतिदिन बीरांगनाओं के बारे में पढ़ें। महिलाओं को बात्म निर्भर के साथ समर्थ बनना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही किशोरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति का आधार है। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि  जब बेटियां आत्मविश्वासी, जागरूक और सुरक्षित होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बन सकेगा। उन्होंने सेवा भारती द्वारा समाजहित में चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में मेयर रेनूवाला गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि बेटियों का सर्वांगीण विकास राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। सेवा भारती के जिला प्रमुख विपिन कुमार ने संस्था द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए संचालित सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि समर्थ किशोरी अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बालिका को आत्मरक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों से सशक्त बनाना है। जितेंद्र जी प्रांतीय संगठन मंत्री सेवा भारती हरियाणा प्रदेश ने आवाहन किया की हमे बेटियों को बहनो को सुरक्षित रखना है और हमे सावधान रहना चाहिए। इस अवसर पर किशोरियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी डा. पूनम विरमानी तथा डा. मंजू शाह खुराना  द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर ने साइबर सुरक्षा व आपदा प्रबंधन बारे जागरूक किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह श्री प्रीतम जी, मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता, सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष श्री रोशन लाल गुप्ता, जिला प्रमुख श्री विपिन कुमार, चेयरपर्सन श्रीमती मेघा भंडारी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र गोयल, विभाग प्रमुख श्री अश्वनी बेरी, उपाध्यक्ष श्री प्रवेश अग्रवाल, जिला सचिव श्री देवेंद्र रोहिल्ला, नगर अध्यक्ष श्री प्रेम शांडिल्य, नगर सचिव श्री जगदीश छाबड़ा, श्री नरेश कुमार माटा, घरौंडा अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम सेठी, कोषाध्यक्ष श्री जेपी गुप्ता, श्री स्वतंत्र कुकरेजा, प्रकल्प प्रमुखश्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती ज्योति चौधरी, श्रीमती अल्का चौधरी सहित सेवा भारती के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सेवा भारती करनाल एवं सेवा श्री आश्रम की ओर से सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज से आह्वान किया गया कि प्रत्येक बेटी को सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सशक्त बेटी ही सुरक्षित समाज और समृद्ध राष्ट्र की पहचान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *