वंचित समाज की पांच कन्याओं का करवाया जाएगा विवाह
करनाल, 18 जून ():भारत विकास परिषद सूरज शाखा द्वारा 21 जून को सुबह दस बजे महाराजा अग्रसैन भवन सैक्टर आठ करनाल में वंचित परिवार की पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की नव मनौनीत पदाधिकारियों द्वारा दायित्व ग्रहण भी किेया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष पंकज गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से भविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, विशिष्ट अतिथि ओवरसीज से परवीन गर्ग, ओपीएस से तरूण बंसल,अनल गुप्ता, डा. परमजीत पाहवा क्षेत्रीय अध्यक्ष , राकेश शर्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता करेंगे। दायित्व ग्रहण नीरज गर्ग करवाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भव्य दूल्हों की एकसाथ बरात निकाली जाएगी। कार्यक्रम में पांच मंडप सजेंगे। दुहनों को उनकी आवश्यक्ता का सामान दिया जाएगा। इस अवसर पर सचिव विकास गर्ग, अमित गर्ग, विनय कालरा, निशा गुप्ता, ने भी जानकारी दी।