पेड़ की टहनी गिरने से 62 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई

 हादसा कुरुक्षेत्र के जनधेड़ी गांव में हुआ। 

आंधी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय निर्मला देवी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह पैदल अपने घर लौट रही थी। निर्मला देवी के पति रमेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे निर्मला लाडवा रोड से गांव की सड़क के रास्ते घर वापस आ रही थी।

हादसे में निर्मला देवी की गर्दन पर गंभीर चोट लगी। परिजन तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल शाहाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। वहीं खबर लिखे जाने तक परिवार शव का पोस्टमार्टम करवाने को लेकर सहमत नहीं हुआ था।