एमबीकेसी क्लब ने खेड़ा चौक पर छबील और अटूट लंगर लगाया

करनाल, 30 जून ( ):सिख पंथ के छठवें गुरु मीरी पीरी गुरु हरगोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें याद किया गया। जगह जगह छबील लगाई गई। खेड़ा चौक पर एमबीकेसी क्लब तथा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसएिशन के चेयरमैन अवतार सिंह तारी तथा जगमोहन सिंह ने परिवार के साथ मिलकर मिस्सी रोटी और अचार का लंगर लगाया तथा मीठे पानी की छबील लगाई। गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। इस अभियान की शुरूआत गुरु की अरदास के साथ हुई। डेरा कारसेवा गुरुद्वारा  के प्रमुख  संत जत्थेदार बाबाब सुक्खा सिंह ने गुरु की अरदास करवाई।इस अवसर पर बाबा सुक्खा सिंह ने गुरु हरगोविंद साहेब जी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर  गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंदरपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमबीकेसी की प्रमुख मनिंदर  बब्बू ने बतमाया कि वह संगीत की अराधना करने के साथ सामाजिक और धार्मिक काम भी करते हैंं। गुरु हरगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर पिछले साल भी छबील और लंगर लगाया था। इस बार भी क्लब द्वारा यह पुनीत काम किया जा रहा हें। सुबह 11 बजे से शुरू होकर अपरान्प्ह चार बजे तक लंगर और छबील चलती रही। गुरु का अटूट लंबर बरता गया। इस अवसर पर  हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसो के प्रधान किशन लाल, विनय छावड़ा अरविंदर सिंह अनिरुद्ध कालड़ा, सहित एमबीकेसी के सदस्य सब्जी मंडी के आढ़ती तथा धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सेवा में हाथ बंटाया।