युवाओं के तकनीकी करियर निर्माण की दिशा में आई आई आई टी करनाल
कुरुक्षेत्र और करनाल के बीच जीटी रोड पर बना यह उच्च तकनीकी शिक्षण केंद्र
करनाल, 06 जून (): करनाल – कुरुक्षेत्र के बीच जीटी रोड पर स्थित इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलोजी देश के युवाओं को तकनीकी ज्ञान से सुसज्जित करने के साथ कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व भूमिका निभा रहा हैं। लगभग 25 एकड़ में बना यह कालेज हरियाली की गोद में स्थित हैं। यह कालेज संविधान निर्माता डा. अंबेदकर के सपने को साकार करने की दिशा में एक सफल प्रयास हैं2007 में इस कालेज की स्थापना एसआर एजूकेशनल सोसायटी ने हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य रामशरण भोला की अगुवाई में की गई थी। इस कालेज की स्थापना के पीछे गरीब दलित और पिछडे वर्ग के बच्चों को समाज की अग्रणीय कतार में खड़ा करना था। इस कालेज में हरियाणा, पंजाब, यूपी, दि ल्ली जम्मू काश्मीर, हिमाचल प्रदेश, विहार, अरुणाचल प्रदेश आसाम गुजरात नेपाल,से युवा शिक्षा के लिए आते हैं। जानकारी देते हुए कालेज के प्रबंध निदेशक रामशरण भोला ने बताया कि उनके कालेज में बी टेक सभी विषयों में एम टैक कंप्यूटर साइंस, में बीसीए बीबीए,सहित अन्य पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में आई टीआई भी सभी ट्रेडों में शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके यहां कंप्यूटर लेब सभी संकायों की वर्कशाप और लेब कम्यूनिकशन लेब अत्याधुनिक सभागार जैसी सुविधाएं हैं। उनके यहां बच्चों के प्लेसमैंट के लिए अलग से विभाग हैं। बच्चों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए कम्यूनिकेशन लेब भी हैं। कालेज के प्र्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि बचचों के करियर निर्माण के लिए कालेज का स्टाफ संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि एडमीशन शुरू हो चुके हैं। कालेज की सहायक प्राध्यापिका ने बताया कि उनके यहां यहां बेहतर कंम्यूटर लेब हैं। इसके अलावा कालेज में एडमीशन लेने वालों का तांता लगा हुआ था।