रोहतक शहर की अनाज मंडी के पीछे सुनसान जगह एक युवक की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान सांपला निवासी 25 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है।

वह अपने भाई सचिन के साथ रोहतक की रामनगर कालोनी में किराए के कमरे में रह रहा था और आर्य नगर के खत्री ढाबे पर काम करता था। यह ढाबा उसके एक रिश्तेदार का था।उसे आखिरी बार मंगलवार की शाम चाचा के लड़के गौरव ने किला रोड पर देखा था। इसके बाद बुधवार सुबह उसके मर्डर की सूचना मिली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस मुताबिक, सुबह करीब 7:45 पर सूचना मिली कि खुले मैदान में एक युवक का शव पड़ा हुआ और उसके शरीर पर तेज धार हथियार से वार किए गए हैं। जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।