चार साल से चल रहे योग केंद्र की चौथी वर्ष गांठ मनाई लिबर्टीपुरम में
कई लोगों को वीपी और शुगर की गोलियों से छ़ुटकारा मिला तनाव से मिली मुक्ति कार्यक्षमता में हुआ सुघार

योग के माध्यम से लोगों के जीवन केे स्तर में सुधार अया हैं। लोगों की कार्यक्षमता में भी सुधार आया हैं। कई लोगों को शुगर और उच्च रक्तचाप से राहत मिली हैं। यह अनुभव लिबर्टी योग केंद्र में पिछले चार सालों से योग कर रहे लिबर्टी शूज के दौ सौ से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों का रहा। आज लिबर्टी शूज के लिबर्टी पुरम कुटैल में लिबर्टी योग केंद्र की चौथी वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोरभ में सभी ने लिर्टी के संस्थापकों डीपी गुप्ता, पीडी गुप्ता, आर के बंसल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। 

द लिबर्टी के सीईओ रमन बंसल और लिबर्टी के डायरेक्टर शम्मी बंसल के सानिध्य में पिछले चालीस सालों से योग सिखा रहे करनाल के वरिष्ठतम योग शिक्षक सतीश गोयल के मार्गदर्शन में हव और योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्र्र्रशिक्षक सतीश गोयल बताते हैं। कि चार साल पहले लिबर्टी शूज के सीई ओ रमन बंसल की पहल पर लिबर्टी में कार्यरत अध्किारियों कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने उनको तनाव मुक्त करने के लिए लिबर्टी के सैंट्रल हाउस में योग केंद्र की स्थापना हुई। चार साल पहले चंद लोगों से इस सफर की शुरूआत हुई। आज लगभग दो सौ लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। यहां पर मैडीटेशन के साथ हैल्थी ब्रीथिंग के टिप्स भी दिए जाते हैं। अपने जीवन के साढ़ आठ दशक पार कर चुके सतीश गोयल को आज तक ना तो बीपी की और ना ही शुगर की शिकायत हुई। वह आज भी खुद को फिट महसुूस करते हैं। अपने अनुभवों को लेकर रामनाथ वर्मा, संदीप गोयल बीरपाल सिंह पंकज सिंह, रुद्र नरेंद्र राणा, सोरन दास, पंकज , राजीव ठाकुर, मनोहर अशोक चावला, राजकुमार छावड़ा, मनोहर दीपक, राजीव अरोड़ा, मनदीप सिंह, अनुज, पंकज भारद्वाज, सहित सत्तर से अधिक लोगों ने अपने अनुभवोंं को सांझ किया। लिबर्टी योग केंद्र द्वारा अपना वुलेटिन भी प्रकराशित किया जाता हैं। इस केंद्र से आज कई नए चेहरे भी जुडे।