दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम इंचार्ज निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में वाहन चोरी के दो मामलों में वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाहिद हसन पुत्र साहिद हसन निवासी गांव छोटा लापरा, थाना सदर, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी थाना शहर करनाल के दो मामलों में वांछित था

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी थाना शहर करनाल के दो मामलों में वांछित था

पूछताछ के दौरान आरोपी ने  दोनों मामलों में मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गईं ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की लत, जल्द पैसा कमाने तथा अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं  के कई मामले दर्ज हैं। वह करनाल, पानीपत, अंबाला तथा यमुनानगर की जेलों में रह चुका है। वर्तमान में वह एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में था।

टीम द्वारा आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर माननीय अदालत में पेश किए जाने पर न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर उक्त दोनों मामलों में शामिल जांच की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल करनाल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *