जिला पुलिस करनाल के थाना निसिंग की टीम द्वारा मुख्य सिपाही पवन कुमार की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए वेल्डिंग वर्क्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए कि दिनांक 15 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता जगदीश सिंह एवं प्रोपराइटर एम/एस श्री सिद्धनाथ वेल्डिंग वर्क्स, रेड टेप शोरूम के पास, निसिंग की शिकायत पर थाना निसिंग में मामला दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि 14 जुलाई 2026 की रात को अज्ञात चोर उसकी दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और लगभग 45 मीटर वेल्डिंग लीड, दो ग्राइंडर मशीनें, एक वेल्डिंग मशीन, कुछ नगदी, व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे।
मामले की जांच के दौरान थाना निसिंग की पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर चोरीशुदा सामान की बरामदगी, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जाएगी। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।