भारत विकास परिषद् सूरज शाखा, करनाल द्वारा करनाल क्लब में शाखा कार्यशाला एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के लगभग 40 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मार्गदर्शन के लिए हरियाणा उत्तर प्रांत के दायित्वधारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। मंच का संचालन श्रीमती प्रीति कुकरेजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर राजेंद्र कुमार गौर ने भारत विकास परिषद के इतिहास, संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश जी तथा करनाल में परिषद की नींव रखने वाले श्री जय प्रकाश गुप्ता जी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके त्याग और लग्न की सराहना करते हुए बताया कि इन विभूतियों का जीवन सदैव प्रेरणा स्रोत्र रहेगा। इस दौरान विजय गुप्ता, सुपुत्र स्व. जय प्रकाश गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शाखा कार्यशाला में प्रांत सेपधारे श्री अतुल गोयल, प्रांतीय महासचिव, श्री अरविंद सिंघल, प्रांतीय संगठन सचिव, ष्ट्र श्री नीरज गर्ग, प्रांतीय वित्त सचिव एवं श्रीमती पूनम सैनी, प्रांतीय महिला सहभागिता संयोजक ने परिषद के पांच सूत्रों – संपर्क, सेवा, संस्कार, पर्यावरण एवं महिला सहभागिता पर सदस्यों का मार्गदर्शन किया। महासचिव अतुल गोयल ने शाखा की नीति एवं रीति की महत्वपूर्ण मर्यादाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया और कहा कि परिषद की गतिविधियां की इस प्रकार योजना बनाएं जिस से समाज के अंतिम वर्ग तक के वंचित परिवारों को इन का लाभ मिल पाए। सभी प्रांतीय अधिकारियों ने शाखा स्तर पर लिए जाने वाले प्रकल्पों की चर्चा की और शाखा को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न दायित्वों के बारे में बताया। शाखा के सदस्यों के प्रश्नों का उन्होंने बहुत उत्साहवर्धक ढंग से उत्तर दिये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रोफेसर कृष्ण अरोड़ा, श्री चन्द्र मेहता एवं श्रीमती रेखा सुखीजा ने देशभक्ति गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। शाखा की अध्यक्षा डॉ. नीना अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद करते हुए प्रांतीय अधिकारियों के मार्गदर्शन की सराहना की और आश्वासन दिया कि शाखा इन निर्देशों के अनुसार कार्य करेगी। कार्यक्रम का समापन जन-गण-मन राष्ट्रगान के साथ हुआ।