प्रदेश के पूर्व सीएम तथ कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुउ्डा ने कहा हैकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को त्यागपत्र देना चाहिए। उन्हेांने कहा कि सरकार ने जिस तरह का नया कानून बनाया हैं वह तो ठीक है। इससे पेपर लीक करने वालों को कठोर दंड मिलेगा। लेकिन सरकार को लगातार पेपर लीक होने की जिममेदारी तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को एक दल नहीं सभी से इस मुद्दे पर बात करना चाहिए। आंदोलन तो सभी दलों का था। वह आज करनाल में एडवोकेट सौरभ कादियान के पिता कैप्टिन इकवाल सिंह कादियान के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनकी इस पेरिवार से रिश्तेदारी के साथ उनसे पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि कैप्टिन इकवाल सिंह कुंजपुरा सैनिक स्कूल से पढ़े हुए थे। और उनके भाई कुलवीर सिंह के साढ़ू थे। उन्होंने स्वर्गीय के. इकवाल सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धंाजली अर्पित की। उन्होंने कै. इकवाल सिंहकादियान की पत्नी सरिता कादियान, पुत्र सौरभ सिंह एडवोंकेट तथा समर सिंह कादियान, भाई मेहताब सिंह कादियान, ज्ञान सिंह कदियान महेंद्र सिंह कादियान भतीजे यशपाल सिंह कादियान को सात्ंवना प्रदान की। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर , कुलवीर सिंह हुड्डा, प्रेमबीर सिंह ,कंवलजीत सिंह प्रिंस, रामशरण भोला,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी जिलाध्यक्ष पराग गाबा, सुरजीत सैनी राजेंद्र गुप्ता राजेश वैद्य सुरेंद्र नरवाल, रधुवीर सिंह संधु,डा. अरविंद कादियान राजेंद्र कल्याण, पंकज गावा, पूर्व एमएलए धर्मपाल गौंदर, मनोज बधवा, अशोक जैन, हरी राम साभा, अनिल शर्मा, एमएस महेंद्रू, राजपाल सिंह, जसबीर सिंह पन्नू , आदि ने स्वर्गीय कैप्टिन इकवाल सिंह को श्रद्धसुमन अर्पित किए।