श्री अग्रवाल सभा सैक्टर करनाल द्वारा निर्जला एकादशी पर शीतल जल की छबील लगाई। सभा के पदाधिकारियों ने हजारों लोगों को शीतल जल की सेवा दी। इस कार्यक्रम में जल की साथ ब्रेड पकोड़े का प्रसाद वितरित किया। सभा के प्रधान नीरज अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 साल से श्री अग्रवाल सभा द्वारा सेवा के काम किए जा रहे ळैं। वहीं पर श्री अग्रवाल सभा द्वारा अमर अस्पताल के पास 20 सालों से छबील लगाई जा रही हैं। इसके अलावा साल में सभा द्वारा दो बड़े कार्यक्रम किए जाते हैं। इस अवसर पर किसातं गुप्ता ने अपने बेटे प्रयान का जन्म दिन लोगों को शीतल जल पिलाकर मनाया। इस अवसर पर प्रधान नीरज अग्रवाल, पूर्व प्रधान हरीश अ्रवाल अमित गर्ग पंकज गर्ग,विनोद गुप्ता, पंकज गर्ग, भूषण गोयल, मुकेश अग्रवाल, भूषण अग्रवाल हेमराज मित्तल, जगमाल गुप्ता, महेंद्र गर्ग सतपाल ढींगड़ा, मुकेश सिंगला, दिनेश अग्रवाल, ओपी गर्ग विनोद ग्रवाल  गौरव अग्रवाल किशांत अग्रवाल ने सेवा में हाथ बंटाया।