श्री अशोक कुमार, भा०पु०से०, पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल के निर्देशानुसार मण्डल कार्यालय में अनुसंधान अधिकारियों को AI टूल्स के बारे में PIET के विशेषज्ञों ने दिया विशेष प्रशिक्षण ।

श्री अशोक कुमार, भा०पु०से०, पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल के निर्देशानुसार करनाल मण्डल के कांफ्रेंस हाल में 6 प्रबंधक थाना तथा 45 अनुसंधान अधिकारियों के लिए एक विशेष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के टूल Google Gemini, NotbookLM, Bhashini and ChatGpt etc. प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना था ताकि वे साइबर अपराध, जांच-पड़ताल और अनुसंधान में Google Gemini, NotbookLM, Bhashini and ChatGpt etc. टूल्स का प्रभावी उपयोग कर सकें।

प्रशिक्षण में पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (PIET) के तीन विशेषज्ञ वक्ताओं डॉ. दीपक सिंगला सहायक प्राध्यापक AIML विभाग PIET, डॉ. शक्ति अरोड़ा विभागाध्यक्ष साइबर सिक्योरिटी विभाग PIET एवं श्री विकास नैन सहायक प्राध्यापक MBA विभाग PIET ने अपने-अपने क्षेत्र में अमूल्य जानकारी साझा की।

इन डिजीटल टूल्स की सहायता से पुलिस बल को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा, चाहे वह साइबर अपराध की जांच हो, डिजिटल साक्ष्य का विश्लेषण हो या जनता से बेहतर संवाद स्थापित करना हो। इसके साथ-2 बड़ी मात्रा में सोशल मीडिया डेटा को विश्लेषण करके अपराध से जुड़े सुराग, जन-भावनाओं की दिशा और संभावित खतरों की पहचान की जा सकती है, जिससे पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग और खुफिया तंत्र और भी मजबूत होंगे।